माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। झज्जर से सोनीपत की ओर आने वाले नेशनल हाईवे 334बी पर सांपला के नजदीक यूपी के हापुड़ जिले के गांव अचहेजा निवासी क्लीनर मतलूब सड़क किनारे ट्रक के टायर की जांच कर रहे थे।
इसी दौरान पीछे से आए दूसरे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। इस संबंध में सांपला थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, यूपी के हापुड़ निवासी आशु ने बताया कि वे तीन भाई हैं। उनका भाई मतलूब ट्रक पर क्लीनर की नौकरी करते थे। 30 अक्तूबर की रात 11 बजे दादरी से डस्ट भरकर हापुड़ जा रहे थे।
31 अक्तूबर की सुबह करीब 4 बजे गाजियाबाद जिले के गांव मसूरी निवासी चालक शादाब ने गाड़ी में कुछ आवाज आने की बात कहकर ट्रक रोक दिया। मतलूब नीचे उतरकर चालक की साइड वाले अगले टायर की जांच कर रहे थे। तभी पीछे से आए राजस्थान नंबर के ट्रक ने उनको टक्कर मार दी।