फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड्डा ने चौटाला को जेल भेजा, अब हुड्डा को अभय भिजवाने में लगे

Thu, 08 Sep 2016 02:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
प्रदेश प्रवक्ता राजीव जेतली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजीव जेतली ने कहा कि पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ओमप्रकाश चौटाला को जेल भेजा, अब हुड्डा को अभय चौटाला जेल भिजवाने में लगे हैं। इस कारण अभय बयानबाजी करते रहते हैं कि सरकार कार्रवाई नहीं कर रही है। लेकिन कांग्रेस और इनेलो की लड़ाई में भाजपा गलत कार्य नहीं करेगी। सभी मामलों में जांच चल रही है। जो दोषी मिलेगा उसे जांच एजेंसियां जेल भेजेंगी। अभय चौटाला के पास अपना कुछ नहीं है। वह साफ छवि के ताऊ देवीलाल के नाम पर लोगों को बरगला रहे हैं। क्योंकि ताऊ देवीलाल का सभी सम्मान करते हैं। 
विज्ञापन


बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में राजीव जेतली ने कहा कि कांग्रेस और इनेलो के नेता ऐसे हैं जो सत्ता जाते ही ऐसे तड़पने लगते हैं, जैसे तालाब सूखने पर मछली। जब कांग्रेस के हाथ से सत्ता गई तो उन्होंने एक माह बाद ही सरकार पर विकास नहीं करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। इससे साफ होता है कि उनकी सरकार की कमियां एक महीने में उजागर हुईं। 
---
सभी दलों की रैलियों को पीछे छोड़ देगी जींद रैली : जेटली
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजीव जेटली ने कहा कि जींद में 11 सितंबर को भाजपा की गौरव रैली सभी दलों की रैलियों का रिकार्ड तोड़ देगी। उन्होंने दावा किया कि यह हरियाणा के इतिहास में सबसे बड़ी रैली होगी। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, सीएम मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी अनिल जैन, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और पार्टी के अन्य मंत्री, सांसद व विधायक शामिल होंगे। 
विज्ञापन


पार्टी के पोस्टर और होर्डिंग्स पर नेताओं के फोटो नहीं होने की बात पर उन्होंने कहा कि जल्द ही भाजपा अपने पोस्टर और होर्डिंग्स के डिजाइन जारी करेगी। जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रधानमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, सीएम के फोटो रहेंगे और उस पर मंत्री, विधायक व जिले के नेता अपने अनुसार फोटो लगवा सकते हैं। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष देवराज सांपला, जिला महामंत्री धर्मबीर शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी शमशेर खरक, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री पदम ढुल, देवेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें