माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। काहनी गांव में एक सप्ताह पहले हुए सपना हत्याकांड से हालात अब भी सामान्य नहीं हो पाए हैं। सपना के माता-पिता उसके ससुराल पक्ष पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। वीरवार को सपना की सास निर्मला ने सवालों का जवाब दिया, बोलीं-अगर बेटा सूरज गाली-गलौज करता था या अपशब्द कहता था तो उसी समय क्यों नहीं बताया। पुलिस या प्रशासन को शिकायत करनी चाहिए थी।
उन्होंने कहा कि उनके पति की पहले ही मौत हो चुकी है। दोनों बेटों ने घर संभाला। सूरज ने जब सपना से शादी की तो उसने सपना के माता-पिता को साफ कह दिया था कि बेटी को समझाकर ले जाएं। उनको कोई आपत्ति नहीं है।
यहां तक कहा कि जब सपना मां नहीं बनेगी, तब तक वह उसे भेजने के लिए तैयार है। जब सपना ने बेटे को जन्म दिया, तब वह उसे गांव लेकर आई। उन्होंने कहा कि सूरज ने किसी पर कोई टिप्पणी नहीं की। न ही कोई मैसेज किया। एक तरह से सपना के माता-पिता अपने आप को पीड़ित बताने का प्रयास कर रहे हैं।
निर्मला ने कहा कि सपना के बेटे दो वर्षीय देव के दिल में जन्म से ही छेद है। सर्दी बढ़ते ही उसकी तबीयत बिगड़ जाती है, इसलिए उसने ही शुरू ही देव का पालन-पोषण किया है। गाय का दूध पिलाकर पोते को बड़ा कर रही हूं। अब उसकी मां को छीन लिया गया।
साहिल को मिली पीजीआई से छुट्टी, गांव नहीं ले गए परिजन
गोली लगने से घायल साहिल की बुधवार को छुट्टी हो गई है। हालांकि, परिजन उसे गांव नहीं लेकर गए। मां निर्मला का कहना है कि साहिल की तबीयत अभी सही नहीं है। बार-बार उल्टी आ रही है। बेटे को संभालने के लिए वह गांव से रोहतक आई हैं।
परिवार को दी जाए सुरक्षा
पूरे मामले को लेकर सपना के परिवार से फोन पर बात की है। सरकार व प्रशासन से मांग है कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी जाए। दोषियों के खिलाफ कड़ी की कड़ी सजा सुनिश्चित की जाए। वीरवार को राज्य अध्यक्ष सविता, कोषाध्यक्ष अमिता, जिला अध्यक्ष अंजू व सहसचिव मुनमुन हजारिका पीजीआई पहुंचीं। साहिल की छुट्टी हो चुकी है। ऐसे में परिवार से फोन पर बात की।
- सविता, राज्य अध्यक्ष जनवादी महिला समिति
हत्या के केस में आरोपियों को फिर रिमांड पर लेगी पुलिस
पुलिस पर जानलेवा हमले के आरोप में पुलिस ने हत्यारोपी संजू को दो दिन के रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया। अब आरोपी संजू व उसके तीन साथियों राहुल, गौरव व अंकित उर्फ बाबा को अदालत की अनुमति से हत्या के आरोप में प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया जाएगा।
34...पीजीआई में काहनी गांव के घायल युवक साहिल से मिलने पहुंची जनवादी महिला समिति की सदस्य। स्रा
34...पीजीआई में काहनी गांव के घायल युवक साहिल से मिलने पहुंची जनवादी महिला समिति की सदस्य। स्रा