फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवा ट्रक चालक ने हांसी पुलिस की गाड़ी को घसीटा, चार पुलिसकर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हिसार-रोहतक रोड पर हाईवा ट्रक चालक ने भाली मोड़ पर हांसी पुलिस की गाड़ी को 500 मीटर तक घसीट दिया, जिससे चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसमें एक पुलिसकर्मी का हाथ दो जगह से टूट गया। बहुअकबरपुर थाने में ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक भिवानी जिले के गांव धनाना निवासी जोगेंद्र सिंह (53) ने दी शिकायत में बताया कि वह हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर है। फिलहाल हांसी स्थित पुलिस की नारकोटिक्स सेल में कार्यरत है। सोमवार रात एनडीपीएस केस के सिलसिले में सेल की टीम दिल्ली जा रही थी। बोलेरो गाड़ी के अंदर एएसआई शिव प्रकाश, हवलदार अनिल, सिपाही अमित और प्रीतम सिंह गाड़ी चला रहे थे। गाड़ी के आगे एक हाईवा ट्रक चल रहा था। जब वे भाली आनंदपुर शुगर मिल के नजदीक पहुंचे तो अचानक चालक ने ट्रक डोभ की तरफ मोड़ दिया। इसे बोलेरो गाड़ी पीछे से ट्रक से टकरा गई, और उसके अंदर उलझ गई। 500 मीटर तक ट्रक चालक गाड़ी को घसीटते हुए ले गया। राहगीरों ने आवाज देकर ट्रक को रुकवाया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को ट्रक से निकाला। साथ ही घायल पुलिसकर्मी एसआई जोगेंद्र, अनिल, अमित व प्रीतम सिंह को दिल्ली बाईपास स्थित को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। अस्पताल में चार पुलिसकर्मियों को तो छुट्टी मिल गई, जबकि एसआई जोगेंद्र का हाथ दो जगह से टूटा मिला। मंगलवार को उसकी ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें