02 एमडीयू में युवा दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता के दौरान मौजूद शिक्षक व विद्यार्थी। संवाद
रोहतक। एमडीयू में स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में लोक प्रशासन विभाग, इतिहास विभाग एवं समाजशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतर-विभागीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीनों विभागों के छात्रों के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के रूप में आयोजित की गई।
इस दाैरान इतिहास विभाग की टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजयी रही। संचालन लोक प्रशासन विभाग से डॉ. समुद्र सिंह, इतिहास से डॉ. विकास पवार और समाजशास्त्र से डॉ. नीरज सांगवान ने मिलकर किया।
क्रिकेट के पहले मैच में इतिहास विभाग ने लोक प्रशासन विभाग को हराया। दूसरे मुकाबले में इतिहास विभाग ने समाजशास्त्र विभाग को हराया। संवाद