फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आयुष विभाग ने शुरू किया सूर्य नमस्कार अभियान

विज्ञापन
12...जिला के ताजा माजरा में सूर्य नमस्कार करवाते हुए योग सहायक पूनम अहलावत व साधक। स्रोत : विभा
विज्ञापन
रोहतक। आयुष विभाग की ओर से सोमवार से सूर्य नमस्कार अभियान शुरू किया गया। 12 जनवरी से 12 फरवरी तक रोहतक ने एक लाख से ज्यादा पंजीकरण करने का रखा लक्ष्य है। जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर सतपाल मेहरा ने बताया कि सोमवार को स्वामी विवेकानंद जयंती से लेकर 12 फरवरी महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती तक सूर्य नमस्कार अभियान चलाया जाएगा। सोमवार को ताजा माजरा व्यायाम शाला में सूर्य नमस्कार का किया गया। योग सहायक पूनम अहलावत ने ताजा माजरा में सूर्य नमस्कार करवाया। गांव के सरपंच धर्मेंद्र ने सहयोग किया। योग कोऑर्डिनेटर डॉ. सुमन सहरावत ने बताया कि रोहतक की सभी व्यायाम शालाओं में सूर्य नमस्कार की शुरुआत हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें