घनीपुरा के मंदिर में हिंदू सम्मेलन आज
रोहतक। घनीपुरा स्थित समाधि बाबा देसराज मंदिर में 22 फरवरी को हिंदू सम्मेलन का आयोजन जाएगा। श्री महादेव हिंदू सम्मेलन समिति की ओर से सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं।
प्रबंधक समिति की सम्मेलन को लेकर शुक्रवार को मंदिर परिसर में बैठक हुई जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, मंच व्यवस्था, अतिथियों के स्वागत, सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, बैठने की व्यवस्था व जनसंपर्क अभियान जैसे सभी प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा कर अंतिम रूप दिया गया।
बैठक में समिति सदस्य अमित सुनेजा, एडवोकेट सौरव कुमार, कमल, राजन मुंजाल, रवि भाटिया, मनीष साहनी, राकेश और हरिओम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
-
बोहर गांव में हिंदू सम्मेलन आज
रोहतक। बाबा मस्तनाथ आयोजन समिति की ओर से सोनीपत रोड स्थित बोहर गांव के रमेशनाथ वाला मंदिर में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। समिति के कोषाध्यक्ष रूपेश कुमार श्योराण ने बताया कि सुबह साढ़े 9 बजे हवन व 10 से 12 बजे तक कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह सम्मेलन 21 साल बाद आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले 2001 में हिंदू सम्मेलन आयोजित हुआ था। श्योराण ने बताया कि समाज को जागरूक करने के लिए सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन के संयोजन सतीश कौशिक रहेंगे। इस मौके पर न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. पवन, न्यूरो सर्जन डॉ. विनय नांदल, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश नांदल आदि उपस्थित रहेंगे। यहां जन सेवा संस्था के अध्यक्ष डॉ. परमानंद के सानिध्य में होने वाले सम्मेलन की अध्यक्षता महामंडलेश्वर राघवेंद्र भारती करेंगे। ब्यूरो