फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विवि शिमला ने पंजाब विवि चंडीगढ़ को 19 रन से हराया

विज्ञापन
रोहतक एमडीयू में उत्तर क्षेत्रीय अंतर विवि महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में बल्लेबाजी करती शिमला ?
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू में महिला वर्ग की उत्तर क्षेत्रीय अंतर विवि क्रिकेट स्पर्धा में वीरवार को खिलाड़ी तीसरे व चौथे स्थान के लिए भिड़े। पहला मैच हिमाचल प्रदेश विवि शिमला व पंजाब विवि चंडीगढ़ के बीच हुआ। इसमें शिमला ने पंजाब विवि को 19 रन से हराया। इसके साथ ही शिमला ने स्पर्धा में अपना तीसरा स्थान पक्का कर लिया है।
विज्ञापन

वीरवार को पीयू चंडीगढ़ ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लेते हुए हिमाचल प्रदेश विवि शिमला को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। शिमला की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में पांच विकेट खोकर 123 रन बनाए। टीम की ओर से नैंसी ने 66 गेंदों पर 39 रन, सोनल ने 35 गेंदों पर 24 रन बनाए। चंडीगढ़ की गेंदबाज नंदिनी ने छह ओवर में 22 रन देकर दो विकेट झटके। शिमला के दिए लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी चंडीगढ़ की पूरी टीम 30 ओवर में सात विकेट पर 105 रन ही बना पाई। टीम की ओर से आराधना ने 34 गेंदों में 27 रन, निकिता ने 26 गेंदों पर 20 रन बनाए। शिमला की गेंदबाज निकिता ने छह ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट व पूजा ने तीन ओवर में 10 रन देकर दो विकेट झटके।
खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल ने कहा कि तीसरे स्थान के लिए मैच रोमांचक रहा। निर्णायक मंडल की भूमिका भैरव दत्त, शक्ति सिंह, खुश देव, दिनेश यादव, सज्जन सिंह, प्रेम शर्मा, जोगिंद्र कादियान, डॉ. मनोज गोयल, मुकेश गोयल ने निभाई। शुक्रवार सुबह 10 बजे फाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें