फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हिरोज एकादश एकादश ने 13 रन से मैच जीता

Mon, 07 Apr 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
06सीटीके08-रेड बॉल क्रिकेट ग्राउंड में बल्लेबाजी करती दिविजा। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। हिरोज क्रिकेट अकादमी एकादश व रेड बॉल एकादश के बीच रविवार को 35 ओवर का मैच खेला गया। मुकाबला रेड बॉल क्रिकेट ग्राउंड मायना में खेला गया। हिरोज एकादश एकादश ने 13 रन से मैच जीता। मैन ऑफ द मैच मेहान व बेस्ट बल्लेबाज अरुण दहिया को चुना गया। अरुण दहिया ने 133 गेंदों पर 31 चौकों व दो छक्कों की मदद से 208 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन

हिरोज एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी का करते हुए हिरोज एकादश ने 35 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 292 रन बनाए। हिरोज टीम की ओर से रनविजय अहलावत ने 65, दिविजा ने 35, असीम ने 28, प्रियांश ने 74 व अभिनव ने 17 रन बनाए। रेड बॉल टीम की ओर से नितिन ने तीन विकेट लिए। पूर्व व दीक्षत ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में रेड बॉल एकादश 35 ओवर में चार विकेट खोकर 279 रन ही बना सकी व हिरोज एकादश ने 13 रन से मैच जीता। रेड बॉल एकादश की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए अरुण दहिया ने 133 गेंदों पर 31 चौकों व दो छक्कों की मदद से 208 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन टीम को जीता नहीं सके। इसके अलावा रॉबिन ने 36 रन बनाए। हिरोज एकादश की ओर से मेहान ने तीन व दिविजा ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें