फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हेमसा कर्मचारी 11 फरवरी को पंचकूला में करेंगे प्रदर्शन

Sun, 04 Jan 2026 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
34...रोहतक के जिला ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय में डीईओ मनजीत मलिक को प्रदर्शन का पत्र सौंपते हेम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को सर्व कर्मचारी संघ से संबद्ध हेमसा (हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन) जिला कमेटी की बैठक हुई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय भारद्वाज व सचिव राजेश खरकड़ा के नेतृत्व में जिला कमेटी के सदस्यों ने डीईओ मनजीत मलिक को शिक्षा निदेशालय के नाम शिक्षा सदन पंचकूला पर 11 फरवरी को हल्ला बोल प्रदर्शन करने का मांग पत्र दिया।
मुख्य वक्ता प्रांतीय कोषाध्यक्ष मुकेश खरब ने बताया कि शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली का शिकार फील्ड क्लर्क लंबे समय से संघर्ष कर रहा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। नियमों को ताक पर रखकर जबरन थोपी गई ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का शिकार क्लर्क साढ़े 5 साल से घर से बेघर हैं।
विज्ञापन

ट्रांसफर पॉलिसी पर गोलमोल जवाब देकर गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फील्ड क्लर्क 32 साल नौकरी करने के बाद भी क्लर्क पद से रिटायर हो रहा है जबकि डायरेक्टर ऑफिस में काम करने वाला क्लर्क 32 साल बाद डिप्टी डायरेक्टर बन जाता है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग फील्ड में क्लर्क 5250, सहायक 465, आंकड़ा सहायक 61, उप अधीक्षक 137, अधीक्षक के 44 पद स्वीकृत हैं। पदोन्नति के अवसर बहुत ही कम हैं, फिर भी पदोन्नति के 50 प्रतिशत पद खाली पड़े हैं। पदोन्नति फाइलें डायरेक्टर दफ्तर में धूल फांक रही हैं।
विज्ञापन

पदोन्नति की बाट देख रहा क्लर्क इसी पद से मजबूरन रिटायर हो रहा है। दिव्यांग क्लर्क की प्रमोशन नहीं की जा रही है। इस प्रकार की कार्यप्रणाली से खफा होकर आंदोलन करने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर सतीश बत्रा, रामप्यारा हुड्डा, सरोज, मुकेश, सागर, राकेश कुंडू, राजेश खत्री, विरेंद्र बुधवार, जितेंद्र मलिक व अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें