फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जेएनएल नहर में 36 घंटे बाद मिला हेल्पर का शव

विज्ञापन
07jjrp07- सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर जाते परिजन। संवाद
विज्ञापन
साल्हावास। अकहेड़ी मदनपुर में हेल्पर की नौकरी करने वाले ढाणी छुछकवास निवासी 40 वर्षीय अशोक का शव 36 घंटे बाद जेएनएल कैनाल के बंबुलिया पुल के पास से वीरवार सुबह 8:30 पर शव बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार रात 11 बजे से सुनारिया से आई राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम लगातार सर्च अभियान चलाए हुए थी। वे अपने पीछे मां बीरमती, पिता राजेंद्र, पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गए हैं। गौरतलब है कि मंगलवार को अशोक 3 बजे अपनी ड्यूटी पर पंप हाउस अकहेड़ी मदनपुर गए थे लेकिन बुधवार शाम 5:00 बजे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने गुमशुदगी की सूचना दी।
स्थानीय पुलिस ने जब अशोक के मोबाइल को ट्रेस किया तो उनके मोबाइल की लोकेशन जेएनएल कैनाल मातनहेल की मिली। पुलिस टीम उन्हें ढूंढते हुए जेएनएल कैनाल के पास पहुंची तो वहां पर पुलिस को अशोक की स्कूटी खड़ी मिली और स्कूटी के पास ही कपड़े रखे हुए मिले।
विज्ञापन

टीम को कैनाल में अशोक के नीचे उतरने के निशान भी दिखाई दिए थे। परिजनों ने आशंका जताई कि शायद अशोक कैनाल में डूब गए हैं। परिजनों का कहना था कि अशोक को तैरना भी नहीं आता था।

वर्जन
अशोक निवासी ढाणी छुछकवास का शव वीरवार सुबह बंबुलिया पुल के पास मिल गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। -सत्यवीर, पुलिस चौकी इंचार्ज, मातनहेल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें