फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेफ हाउस फिल्म लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई आज

विज्ञापन
विज्ञापन
रिलीज होने से पहले विवाद में घिरी हरियाणवी फिल्म ‘सेफ हाउस’ को लेकर शुक्रवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। इसके लिए रोहतक के वकील दिग्विजय जाखड़ ने याचिका दायर की है। वकील का कहना है कि अगर शुक्रवार को फिल्म निर्माता हाईकोर्ट का फैसला आने से पहले फिल्म रिलीज करते हैं तो यह अदालत की अवमानना मानी जाएगी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता एडवोकेट दिग्विजय जाखड़ ने बताया कि 3 दिसंबर को सेफ हाउस रिलीज होनी है। इससे पहले एप के माध्यम से फिल्म का ट्रेलर दिखाया जा रहा है। फिल्म के अंदर न्याय प्रणाली पर आपत्तिजनक दृश्य दिखाए गए हैं। जज व वकील पर गलत टिप्पणियां की गई हैं, जिससे समाज में न्यायपालिका की छवि धूमिल होगी। इसके चलते फिल्म निर्माताओं व कलाकार को कानूनी नोटिस भेजकर दृश्य हटाने की मांग की थी। फिल्म निर्माताओं की तरफ से जो जवाब दिया गया है, उससे वे संतुष्ट नहीं हैं। दृश्य पूरी तरह से हटाए जाएं। उसने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे शुक्रवार को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया गया है। शुक्रवार को ही फिल्म की रिलीज की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें