रोहतक। छठी जूनियर बॉयज व गर्ल्स नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शनिवार को तीसरे दिन अंडर-17 लड़कों में 44 से 46 किग्रा में गोवा के विग्नेश, मणिपुर के थौना लुवांग, एसएससीबी के अक्ष, हरियाणा के उदय सिंह, असम के प्रिंस, झारखंड के आर्यन मुखी, गुजरात के जैनिश कुमार, मध्यप्रदेश के साहिल ने अगले दौर में प्रवेश किया। यह प्रतियोगिता राजीव गांधी खेल परिसर स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) में आयोजित की जा रही है।
46 से 48 किग्रा. में छत्तीसगढ़ के शिवदीप कुमार, असम के लक्ष्यजीत, तेलंगाना के श्रेयांश, बिहार के राहुल, महाराष्ट्र के गोपाल, 48 से 50 किग्रा. में चंडीगढ़ के अमन, तेलंगाना के भार्गव, महाराष्ट्र के हर्षदीप, छत्तीसगढ़ के याराजुंतला, कर्नाटक के प्रीतम मंथेश, अरुणाचल प्रदेश के सागर, गोवा के अर्जुन, मणिपुर के लंछेनबा सिंह, 50 से 52 किग्रा. में राजस्थान के टीकम सिंह, एसपीएसबी के युवराज, छतीसगढ़ के योगी शर्मा, तमिलनाडु के आर रुशवंथ, 52 से 54 किग्रा में राजस्थान के दमन, हरियाणा के आशीष, दिल्ली के लक्की यादव, महाराष्ट्र के साईराज और 54 से 57 किग्रा. में असम के गौरांग ने अगले दौर में जगह बनाई।
अंडर-17 लड़कियों में मिजोरम की माल्सावमडॉनघी, चंडीगढ़ की जीनत, अरुणाचल प्रदेश की गीता, पंजाब की पलक, उत्तराखंड की खुशी, 46 से 48 किग्रा में हरियाणा की जिया, सिक्किम की बनश्री, जम्मू कश्मीर की तन्वी, पंजाब के अफासा, 48 से 50 किग्रा में कर्नाटक की नेहा, दिल्ली की अहाना, छतीसगढ़ की साक्षी नाग, महाराष्ट्र की सुविद्या, गोवा की ममता अगले दौर में प्रवेश मिला है।
वहीं 50 से 52 किग्रा में पंजाब की नैना, तेलंगाना की कृति, मणिपुर की मारिया, पश्चिम बंगाल की अर्शी, 52 से 54 किग्रा में राजस्थान की अदरिका, हिमाचल की भूमी, हरियाणा की जन्नत, उत्तरप्रदेश की ममता, 54 से 57 किग्रा में चंडीगढ़ की प्रतीमा, हरियाणा की हर्षिता, कर्नाटक की श्रावणी, 57 से 60 किग्रा में अरुणाचल प्रदेश की चैतन्या, पंजाब की सिमरनजीत, मणिपुर की आर्टिना, हरियाणा की चाहत, उत्तराखंड की रिया और 60 से 63 किग्रा में धन्ती ने अगले दौर में प्रवेश किया।
वहीं हरियाणा बाक्सिंग संघ के अध्यक्ष मेजर सत्यपाल सिंधु की माता परमेश्वरी देवी के निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए पूरी फेडरेशन और सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
राजीव गांधी खेल परिसर में राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन हुए मैच में खेलते छत्तीस
राजीव गांधी खेल परिसर में राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन हुए मैच में खेलते छत्तीस