फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग किसी पार्टी का नहीं सबकां : डॉ. अरविंद शर्मा

Sun, 22 Jun 2025 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। राजीव गांधी स्टेडियम में शनिवार को 11वां अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया गया। यहां सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। साथ ही उनकी पत्नी डॉ. रीटा शर्मा ने भी योग कर लोगों को निरोगी रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री ने कहा कि लगभग 125 देश 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं। इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने हिस्सा लिया। हमारी योग पद्धति को पूरे विश्व ने अपनाया है। दवाओं से ठीक नहीं होने वाले रोगों का उपचार भी योग करता है। हमें हर रोज आधा घंटा योग के लिए निकालना चाहिए। योग सबके लिए है। यह किसी पार्टी के लिए नहीं है।

-योग के मंच से अभय चौटाला पर साधा निशाना
अमृत योजना के बारे में उन्होंने कहा कि योजना के तहत अच्छे तरीके से काम किया जाएगा। योजना की राशि को इधर-उधर नहीं होने दिया जाएगा। अभय चौटाला के एक दिन के लिए सीएम बनाने के बयान पर कहा कि उनके पिता कई वर्ष सीएम रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में सरकार अपराधियों व भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन



आईआईएम ने मनाया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
भारतीय प्रबंध संस्थान में शनिवार को समारोह का प्रारंभ प्रधानमंत्री के संबोधन के लाइव प्रसारण से हुआ। संस्थान निदेशक प्रो. धीरज शर्मा ने कहा कि तेज रफ्तार जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए योग आवश्यक है। भारत के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र ने योग दिवस को मान्यता दी है। यह हमारी सांस्कृतिक व आध्यात्मिक विरासत की वैश्विक स्वीकृति का प्रतीक है। इसके बाद एक सामूहिक योग सत्र आयोजित किया गया। इसमें सभी प्रतिभागियों ने पारंपरिक आसनों व प्राणायाम का अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें