फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नेशनल थांग-ता प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने जीते 18 पदक

Fri, 26 Dec 2025 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। 31वीं जूनियर नेशनल थांग-ता प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें हरियाणा के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 5 रजत, 11 कांस्य समेत कुल 18 पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता असम में आयोजित की गई।

थांग-ता एसोसिएशन हरियाणा के महासचिव मदन लाल बागड़ी ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर के सभी राज्यों की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हरियाणा की ओर से अक्ष व हिमांशी शर्मा ने स्वर्ण पदक, पूर्व, गुलशन, अरुष, वरुण किशोर व आयुषी ने रजत पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलजीत, कार्तिकेय सैनी, विराट कादयान, वंश भाटिया, मयंक, शक्ति सहरावत, योगवीर, हिमांक भाटिया, नव्या जैन व भाविका राठी ने कांस्य पदक जीता। इन खिलाड़ियों को सीनियर कोच नितिन बोहत, सरदार करनैल सिंह एवं विक्रम सिंह कादयान के कुशल प्रशिक्षण का लाभ मिला जिनकी कड़ी मेहनत व मार्गदर्शन से हरियाणा थांग-ता टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें