फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हरियाणा की शिक्षा नरवाल ने पंजाब की महक प्रीत को 5-0 से हराकर जीता खिताब

विज्ञापन
11सीटीके30...बॉक्सर ​शिक्षा नरवाल को सम्मानित करते सांसद दीपेंद्र हुड्डा। स्रोत: कोच
विज्ञापन
रोहतक। रिठाल गांव के बाबा सोहनलाल मंदिर में प्रथम प्रोफेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। 52 किलोग्राम में हरियाणा की शिक्षा नरवाल ने पंजाब की महक प्रीत को 5-0 से हराकर खिताब जीता। 50 किग्रा में उतर प्रदेश की कुसुम ने हरियाणा की खुशी को 5-0 से हराया। 54 किग्रा में हरियाणा के जिले जींद की मोनिका ने हरियाणा के फतेहाबाद की सुशीला को 5-0 से हराया।
विज्ञापन

इससे पहले शिक्षा नरवाल ने 2020 में साउथ एशियन गेम्स में रजत पदक जीता। 2021, 2022 व 2023 में लगातार तीन बार सीनियर नेशनल प्रतियोगिता जीती। 2018 में एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीता। बतौर मुख्य अतिथि सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने शिरकत की।
उन्होंने सभी खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने आगे भी शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। रिठाल गांव के सरपंच मोहित ने भी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें