फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भीषण गर्मी में 16 डिग्री पर भी एसी फेल...20 में क्या खाक राहत देंगे

Thu, 12 Jun 2025 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
11सीटीके37.....सोनम सिंह। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। एयर कंडीशनर (एसी) की नई नीति में 20 डिग्री सेल्सियस तक ही कूलिंग के विकल्प को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया आई है। कुछ लोग इसे बिजली की बचत के रूप में देखते हैं तो कुछ की दलील है कि इतनी गर्मी में 16 डिग्री पर एसी फेल दिखते हैं, 20 में क्या खाक राहत मिलेगी।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पर्यावरण के हित में यह प्रस्ताव रखा है। उनकी यह दूरदर्शी और स्वागतयोग्य पहल है। इससे बिजली की तो बचत होगी ही, स्वास्थ्य व पर्यावरण की दृष्टि से भी लाभ होगा।
- डॉ. सोनम सिंह, अधिवक्ता, सनसिटी।
-


एसी को कम ठंडक पर चलाने के फायदे ही फायदे हैं। यह बिजली बिल को तो कम करेगा ही, एसी में रहने से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल असर को भी घटाएगा। लोग यह जानते हैं, पर मानते नहीं।
विज्ञापन

- सुनीता, सेक्टर-2


केंद्र सरकार का एसी के लिए नियम बनाना अच्छा है। इससे घर-दफ्तर सबका बिजली बिल घट जाएगा। हालांकि, भीषण गर्मी में 16 डिग्री पर ही एसी फेल लगते हैं, वो 20 डिग्री पर क्या ही राहत देंगे।
विज्ञापन

- मनीष, पावर हाउस

11सीटीके37.....सोनम सिंह। संवाद

11सीटीके37.....सोनम सिंह। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें