फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हरियाली के लिए महिला शक्ति ने उठाई कांवड़, बच्चों की नौकरी की चिंता तो किसी का अपनी छत का सपना

Thu, 01 Aug 2024 11:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह ज्ञानेन्द्र कुमार, अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

हरिद्वार से पैदल कांवड़ लाने में महिलाओं की भी टोली चली है। किसी को बच्चों की नौकरी की चिंता तो किसी का अपनी छत का सपना है। 
विज्ञापन
कांवड़ लेकर हरिद्वार से लाैटते बच्चों सहित कमलेश और आनंद। कांवड़ लेकर हरिद्वार से लौटतीं इंद्रावती। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारी शक्ति ने कांवड़ उठाई। शिव की आराधना की। गंगाजल से अभिषेक और मंत्रों से शृंगार किया। रोहतक से भी कई महिलाएं ऐसी निकली हैं जिन्होंने मन्नत मांगकर कांवड़ उठाई। कई टोली में हरिद्वार गईं तो कई परिवार के साथ शिव मार्ग पर निकलीं। देररात अपने घरों के उन मंदिरों में महिलाओं ने शिव को गंगाजल से अभिषेक कराया जहां से उन्होंने मन्नत की कांवड़ उठाई थी।

विज्ञापन


कई महिलाएं परिवार के साथ शक्ति बनकर चल रही थीं। वहीं, रोहतक के न्यू विजय नगर की महिलाएं तो टोली बनाकर हरिद्वार से वापस आ रही थीं। किसी ने बच्चों की नौकरी तो किसी ने अपने घर की छत के लिए प्रार्थना की। रोहतक के रोहताश नगर की 61 वर्षीय राजबाला ने धरा की हरियाली और प्रभु सेवा के लिए कांवड़ उठाई।
विज्ञापन

उन्होंने अपील की है कि प्रकृति और प्रभु से प्यार करो। हरियाली को बचाओ और एक पाैधा जरूर लगाओ। राजबाला बोलीं, मन्नत ऐसी हाे जिसमें धरा का नवजीवन हो। शांति हो, प्रकृति की खुशहाली हो और हरियाली हो। प्रकृति से प्रेम करो, धरा की सेवा करो। प्रभु से प्यार करो और हरियाली के लिए काम करो। धरा को हरा-भरा रखने के लिए एक पाैधा जरूर लगाओ और दूसरों को भी प्रेरित करो। प्रकृति रहेगी तो शांति और खुशहाली भी बनी रहेगी।

राजबाला के साथ चल रही आर्य नगर की 23 वर्षीय पूजा ने भी मन्नत की कांवड़ उठाई। पूजा की मां का छह वर्ष पहले और पिता का तीन वर्ष पहले निधन हो गया था। उसने कहा कि अपने पैरों पर खड़ी हो जाऊं और ऊंचा नाम कमाऊं, जिससे मेरी भी पहचान बने और सभी का अपनत्व व प्यार मिले, यही प्रभु से कामना की।
विज्ञापन

महिलाओं की टोली
न्यू विजय नगर की 52 वर्षीय इंद्रावती कहती हैं कि महिलाओं की टोली चली थी। चार ने मन्नत के साथ कांवड़ उठाई। उन्होंने बेटे की खुशहाली और अच्छी नौकरी के लिए मन्नत मांगी। न्यू विजय नगर की 56 वर्षीय बाला ने कहा कि पोते से बहुत प्यार है, उसकी अच्छी सी नाैकरी लग जाए, यही शिव से प्रार्थना की।

परिवार के साथ उठाई कांवड़
हिसार बाईपास स्थित शास्त्री नगर निवासी 45 वर्षीय कमलेश और उनके पति 49 वर्षीय आनंद ने परिवार के लिए कांवड़ उठाई। इनके साथ दोनों बच्चे 13 साल की श्वेता और 9 साल का परवीन भी चल रहे थे। कमलेश ने बताया कि 15 साल बाद बेटी हुई फिर पांच साल बाद बेटा हुआ। अब इन्हीं के लिए कांवड़ लाए हैं। शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें