45 मानसरोवर पार्क स्थित सीनियर सिटीजन क्लब में बैठक को संबोधित करते हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समा
- फोटो : संगठन
रोहतक । हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज की मासिक बैठक रविवार को मानसरोवर पार्क स्थित सीनियर सिटीजन क्लब में आयोजित की गई। इस दौरान संगठन को मजबूत करने व मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई। राज्य चेयरमैन मेहर सिंह नैन व राज्य प्रधान वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि सरकार पेंशनरों की मांगों की ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है। सरकार को मांगों को शीघ्र पूरा करना चाहिए। उन्होंने बीमारियों के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा लागू होने व मेडिकल भत्ता बढ़ाने की मांग की है।
बैठक की अध्यक्षता जिला चेयरमैन देबी सिंह देसवाल व जिला प्रधान दयानंद यादव ने संयुक्त रूप से की। संचालन शमशेर सिंह सिवाच ने किया। बैठक में राज्य कार्यकारिणी की ओर से राज्य उपप्रधान धर्म कौर मलिक, राज्य कोषाध्यक्ष तुल्हीराम शर्मा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राज्य उप प्रधान धर्म कौर मलिक, राजबीर सिंह, राजेंद्र सिंह, आनंद स्वरूप, सतीश शर्मा एवं ईश्वर सैनी, धर्मबीर सैनी, राम मेहर, रामचंद्र शर्मा, बिशम्बर भाटिया, रामसिंह काडयान, तस्वीर धनखड़, बलवान सिंह ढांडा, शिवकुमार बलियाना, चंद्र सिंह आर्य, मांगे राम शर्मा, जयप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
संवाद