फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: डब्ल्यूपीएल में छाईं शैफाली, पिता बोले- शाबाश बेटी, इसी तरह खेलती रहो

Fri, 01 Mar 2024 12:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

विमेंस प्रीमियर लीग में शैफाली के प्रदर्शन से परिवार में खुशी की लहर है। शैफाली ने अपनी पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 161.29 रहा।
विज्ञापन
शैफाली वर्मा - फोटो : @wplt20
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाबाश बेटी.. इसी तरह खेलती रहो। दिल्ली के लिए खेलो या देश के लिए, बेहतर प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाओ व प्रदेश व देश नाम रोशन करो। विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल रही रोहतक की बेटी शैफाली वर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद पिता संजीव वर्मा ने यही कहा। मैच के बाद अमर उजाला से हुई बातचीत में पिता ने बेटी के 31 गेंदों पर शानदार 50 रनों की पारी को सराहा। 

विज्ञापन


आर्य नगर निवासी संजीव वर्मा ने कहा कि बेटी शैफाली ने मैच में पूरी जिम्मेदारी व मेहनत से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। पहले मैच में भी 50 रन बनाकर मैच की जीत में अहम योगदान दिया था। अब इस पारी के जरिए उसने टीम में अपनी मजबूत स्थिति बना ली है।

रोहतक की यह बेटी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन कर अपनी टीम को मैच में जीत दिलाती रहे। शैफाली के प्रदर्शन से परिवार में भी खुशी की लहर है। बेटी का जब मैच आता है तो टीवी पर नजरें चिपक जाती हैं। शुरू से ही वह अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन


शैफाली एशियाड में 50 रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी
गत वर्ष सितंबर में शैफाली वर्मा ने एशिया कप (एशियाड) में क्वार्टर फाइनल मैच में मलयेशिया के खिलाफ 67 रन की पारी खेलकर इतिहास रचा था। उन्होंने अपनी इस पारी की बदौलत एशिया कप में अर्धशतक लगाने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनने की उपलब्धि हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें