फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा डिपो की हुई बैठक

Wed, 09 Apr 2025 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
08सीटीके10 नया बस अड्डा के यूनियन कार्यालय में बैठक करते हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के
विज्ञापन
रोहतक। नया बस अड्डा यूनियन कार्यालय हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा डिपो की बैठक हुई। साझा मोर्चा के पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक की ओर से 26 सूत्रीय मांगों को पूरा न करने पर 24 घंटे की हड़ताल करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

डिपो स्तर की बैठक की अध्यक्षता सभी यूनियनों के डिपो प्रधान ने संयुक्त रूप से की। बैठक में यूनियनों की सहमति से 26 सूत्रीय मांग पत्र पर विचार किया गया।
मोर्चा के पदाधिकारियों की ओर से कर्मचारियों की मांग व समस्याओं से संबंधित 26 सूत्रीय मांग पत्र 7 मार्च को महाप्रबंधक को दिया था। इस पर 7 व 25 मार्च को साझा मोर्चा व महाप्रबंधक के बीच सभी मांगों पर चर्चा हुई। कई मांगों को लागू करने की सहमति बनी थी, लेकिन अभी तक समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

साझा मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि आज तक 26 सूत्रीय मांग पत्र पर कोई भी लिखित ब्योरा जारी नहीं किया गया। इससे जाहिर है कि महाप्रबंधक कर्मचारियों की मांगों के प्रति गंभीर नहीं है। इसके चलते रोडवेज कर्मचारी राज्य साझा मोर्चा की ओर से प्रस्तावित 16 व 17 अप्रैल को 24 घंटे की भूख हड़ताल करेंगें।
इसके बाद भी महाप्रबंधक कर्मचारियों की समस्याओं का निवारण नहीं करते तो रोहतक डिपो साझा मोर्चा महाप्रबंधक के खिलाफ 21 अप्रैल को सुबह 10 से शाम 04 बजे धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें