फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से नहीं खेल सकेंगे दूसरे राज्यों के खिलाड़ी

Mon, 17 Aug 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा की खेल नीति का लाभ अब दूसरे प्रदेशों के खिलाड़ी नहीं उठा सकेंगे।
विज्ञापन


खेल विभाग ने ऐसे खिलाड़ियों के रास्ते बंद करने का प्रारूप तैयार कर लिया है।

अब केवल मुहर लगनी बाकी है। हरियाणा की ओर से खेलने के लिए आने वाले आवेदनों पर अभी से विचार करना बंद कर दिया गया है।

इस फैसले से सबसे अधिक झटका उत्तर प्रदेश व दिल्ली के खिलाड़ियों को लगा है, क्योंकि इन दोनों जगहों के खिलाड़ी म्हारी खेल नीति का फायदा सबसे ज्यादा उठाते हैं।

यही नहीं, हरियाणा के रहने वाले खिलाड़ी अगर दूसरे राज्यों से खेलते हैं तो उन्हें अवार्ड नहीं मिलेगा।
हरियाणा की खेल नीति को सबसे बेहतर माना जाता है।

यहां खिलाड़ियों को सरकार की पूरी मदद मिलती है साथ ही, उनको नकद इनाम से लेकर नौकरियां भी दी जातीं हैं। इसका फायदा उठाने के लिए दूसरे राज्यों के खिलाड़ी हरियाणा से खेलने लगते हैं।
विज्ञापन


कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो लंबे समय से अपने राज्यों के लिए खेल रहे हैं लेकिन, वहां से उम्मीद पूरी नहीं होने पर हरियाणा के लिए खेलने का आवेदन कर देते हैं।

उत्तर प्रदेश व दिल्ली के तो ढेरों खिलाड़ी हरियाणा से लाभ पा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के अर्जुन अवार्डी राजीव तोमर समेत कई खिलाड़ी अपने यहां सम्मान नहीं मिलने पर हरियाणा से खेलने का आवेदन भी कर चुके थे।

हालांकि राज्य सरकार ने अब दूसरे राज्यों के खिलाड़ियों के लिए हरियाणा के रास्ते बंद हो गए हैं। अगर कोई हरियाणा से खेलने का आवेदन करेगा तो उस पर अभी से विचार नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही यदि हरियाणा का खिलाड़ी किसी दूसरे राज्य से खेलता है तो उसे भी अवार्ड नहीं मिलेगा। हरियाणा के कई खिलाड़ी दिल्ली से खेलते रहे हैं और उनको यहां से भी अवार्ड मिल चुका है, जिसमें नकद इनाम भी शामिल है।
विज्ञापन


वर्जन....
खेल विभाग के अधिकारी कुछ नियम बना रहे हैं, लेकिन मेरे पास अभी फाइल नहीं आई है। हरियाणा में जिस तरह के नियम और नीतियां बनाई जा रही हैं, वह खिलाड़ियों के लिए बेहतर हैं।
अनिल विज, खेल मंत्री।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें