फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री बनकर शहर लौटे मनीष ग्रोवर ने कही दिल की बात, रोहतक से प्यार, लेकिन अब प्रदेश की भी जिम्मेदारी

Sun, 24 Jul 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
नवनियुक्त राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनीष ग्रोवर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश सरकार में एक दिन पहले मंत्री बनाये गये विधायक मनीष ग्रोवर शनिवार को शहर पहुंचने पर अपने दिल की बात कही। उन्होंने कहा कि उन्हें रोहतक से बेहद प्यार है, लेकिन अब उनके ऊपर प्रदेश की भी जिम्मेदारी आ गई है। अपनी प्राथमिकताओं को बताते हुए उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए भरपूर कार्य किये जाएंगे। कहा कि मेरे अंदर संगठन का खून है और संगठन ही दिशा देगा। मुख्यमंत्री जो भी जिम्मेदारी देंगे उसे ईमानदारी से निभाऊंगा।
विज्ञापन


नवनियुक्त राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनीष ग्रोवर शनिवार शाम सिंचाई विभाग के विश्राम गृह के कांफ्रेंस हाल में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह सबका साथ, सबका विकास और हरियाणा एक एवं हरियाणवी एक में विश्वास रखते हैं। इसी के अनुरूप कार्य भी करेंगे। कहा कि मंत्री बनने के बावजूद अपने अन्य कर्तव्यों के साथ-साथ रोहतक को पूरा समय देंगे। संगठन ने मुझे महत्वपूर्ण दायित्व देकर जो विश्वास जताया है उसके लिए संगठन का आभारी हूूं। उन्होंने कहा कि शहर पर अभी एक हजार करोड़ रुपये लगाने का लक्ष्य है, इसके तहत साफ-सफाई, सुचारू यातायात व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों का कार्य होना है। शहर मेें कई जगहों पर 87 सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं, बाकी स्थानों का टेंडर कराया जाएगा। इसके अलावा रोहतक-पानीपत ऐलिवेटेड रेल ट्रैक की योजना पर कार्य चल रहा है। अंबेडकर चौक से पुराना बस स्टैंड तक बनने वाले ऐलिवेटेड रोड पर भी जल्द निर्माण कार्य चालू हो जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें