फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हरियाणा जंप रोप की टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए उज्जैन रवाना

विज्ञापन
राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए उज्जैन के लिए रवाना होने से पूर्व हरियाणा जंप रोप की टीम । विज्ञ​
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा जंप रोप संघ की टीम उज्जैन मध्य प्रदेश में होने वाली 19वीं नेशनल जंप रोप चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए रविवार को रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। जंप रोप खिलाड़ियों को रवाना करने के लिए डॉ. गोपाल कृष्ण, जंप रोप संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट डॉ. दीपक भारद्वाज, अठगामा प्रधान धानक समाज नरेश खुंडिया, रंगकर्मी विश्व दीपक त्रिखा, रविंद्र खुंडिया मौजूद रहे l
विज्ञापन

डॉ. दीपक भारद्वाज ने बताया कि राज्य स्तरीय जंप रोप प्रतियोगिता में चयन हुए खिलाड़ियों में से 20 लड़के व लड़कियों का चयन किया गया। ये खिलाड़ी 22 से 25 मई तक होने वाली राष्ट्रस्तरीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे l टीम को संघ के महासचिव वीर सिंह आर्य की देखरेख में रवाना किया गया। इस मौके पर टीम कोच सुधीर यादव, टीम मैनेजर स्नेहा शेरावत और रेफरी साक्षी, हनी, रोहित शर्मा व अभिभावक भी मौजूद रहे l
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें