29 गोवा में चल रही ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज फुटबॉल टूर्नामेंट में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने
रोहतक। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज फुटबॉल टूर्नामेंट में हरियाणा टीम ने अपने बेहतरीन कौशल और दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रिजर्व स्पोर्ट्स बोर्ड शिमला को 6–0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। यह प्रतियोगिता गोवा में आयोजित की जा रही है।
मीडिया संयोजक डॉ. जनकराज ने बताया कि हरियाणा टीम की इस जीत का केंद्र रहे टीम के कप्तान डॉ. नीरज मलिक ने अकेले तीन गोल दागकर मैदान पर अपनी लीडरशिप और स्ट्राइकिंग क्षमता का प्रदर्शन किया। मैच की शुरुआत से ही हरियाणा ने आक्रामक रणनीति अपनाई और मिडफील्ड ने पूरी तरह मैच को नियंत्रित करते हुए लगातार सटीक पासिंग की जबकि फॉरवर्ड लाइन ने विपक्षी टीम पर लगातार दबाव बनाए रखा। हरियाणा की डिफेंस यूनिट भी बेहद मजबूत रही जिसने शिमला टीम को गोल के किसी भी अवसर तक नहीं पहुंचने दिया।