फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नेशनल सब जूनियर ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में हरियाणा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में आयोजित तीसरी नेशनल सब जूनियर ग्रैपलिंग (रेसलिंग) चैंपियनशिप 2023 का सोमवार को समापन हुआ। भारतीय कुश्ती संघ की ओर से निर्धारित भारतीय ग्रैपलिंग कमेटी (जीसीआई) की ओर से चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ आठ सितंबर को एमडीयू के खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग ने दीप प्रज्वलन से किया। स्पर्धा में हरियाणा प्रथम, आंध्र प्रदेश द्वितीय, छत्तीसगढ़ तृतीय और हिमाचल प्रदेश की टीम चौथे स्थान पर रही।

जीसीआई के महासचिव बिरजू शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से महिला व पुरुष वर्ग में 700 से ज्यादा खिलाड़ी शामिल हुए। इन्होंने विभिन्न भार वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके बाद कैडेट, जूनियर, सीनियर व वेटरन की अक्तूबर में होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा व अंतरराष्ट्रीय स्तयीय भारतीय टीम तैयार हो रही है। नवंबर में वर्ल्ड ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम भाग लेगी।
विज्ञापन

जीसीआई अध्यक्ष दिनेश कपूर ने कहा कि ग्रैपलिंग प्राचीन भारतीय कुश्ती का ही एक रूप है। खिलाड़ी पूरे भारत में इस खेल में रुचि लेने लगे हैं। इसे जन जन तक पहुंचाने के लिए जीसीआई भारत में अलग-अलग राज्यों में प्रतियोगिताएं करा रही हैंं। भारतीय पहलवान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाते जा रहे हैं। इस खेल के खिलाड़ी तैयार करने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर विनोद स्वामी, शुभम चौधरी, विनोद शर्मा, अमन भारद्वाज, विजेंद्र दहिया, इंद्रजीत सिंह यादव, आशीष समाज, सुमित देशवाल, विजय सांगवान समेत अनेक लाेग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें