फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रणजी ट्रॉफी में हरियाणा पर पारी से हार का संकट, अभी 71 रन पीछे

Mon, 10 Nov 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। चौधरी बंसीलाल स्टेडियम लाहली में हरियाणा और उत्तराखंड के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मैच में हरियाणा पर पारी से हार का संकट मंडरा रहा है। टीम अभी भी 71 रन पीछे है। उनके हाथ में चार विकेट हैं।
विज्ञापन

हरियाणा ने पहली पारी में 112 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी उत्तराखंड की टीम ने 288 रन बनाकर हरियाणा पर 176 रन की बढ़त ले ली थी। उत्तराखंड की ओर से जे सुचित ने 50 और युवराज चौधरी ने 60 रन बनाए। वहीं, हरियाणा की ओर से पार्थ व निखिल ने तीन-तीन विकेट लिए।
हरियाणा अपनी दूसरी पारी मेंं शुरू में ही लड़खड़ा गई। एक रन के स्कोर पर दोनों ओपनर आउट हो गए। उसके बाद भी विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक हरियाणा ने 6 विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए थे। अभी भी हरियाणा उत्तराखंड से 71 रन पीछे है। हरियाणा की ओर से धीरू सिंह 31 व कपिल हुड्डा 25 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। उत्तराखंड की ओर से जे सुचित ने तीन विकेट लिए। हरियाणा पर पारी की हार का संकट मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें