हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने रविवार देर रात तीसरी सूची जारी कर दी। इसमें नौ उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। उचाना कलां से पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे व पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह को टिकट दी गई है। बादशाहपुर से यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वर्धन यादव और गुड़गांव सीट से पंजाबी नेता और हाल ही में कांग्रेस में आए मोहित ग्रोवर को टिकट लेने में कामयाब रहे हैं।
कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन का इस सूची में जिक्र नहीं है। सैलजा और सुरजेवाला दोनों चुनाव लड़ने के लिए इच्छा जाहिर कर चुके हैं। कांग्रेस अब तक 41 प्रत्याशी मैदान में उतार चुकी है।
कांग्रेस हाईकमान से जारी सूची के अनुसार, थानेसर से अशोक अरोड़ा, उचाना से बृजेंद्र सिंह, गन्नौर से पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, टोहाना से पूर्व मंत्री परमवीर सिंह, तोशाम से अनिरुद्ध चौधरी, महम से पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी के बेटे बलराम दांगी, नांगल चौधरी से मंजू चौधरी, बादशाहपुर से वर्धन यादव और गुरुग्राम से मोहित ग्रोवर को टिकट दिया गया है।
तोशाम में बंसीलाल परिवार आमने-सामने होगा। यहां से भाजपा ने बंसीलाल की पौत्री श्रुति चौधरी को टिकट दिया है, तो कांग्रेस ने बंसीलाल के पौत्र और श्रुति के चचेरे भाई अनिरुद्ध को प्रत्याशी बनाया है।
41 प्रत्याशियों में 12 जाट, 9 एससी, 9 ओबीसी, 4 पंजाबी, 3 ब्राह्मण, 3 मुस्लिम और 1 सिख है। इससे पहले कांग्रेस ने 6 सितंबर को 32 सीटों पर अपनी प्रत्याशी जारी कर चुकी है। इनमें 28 मौजूदा विधायक भी शामिल हैं।
कांग्रेस की सूची।
लंबी जद्दोजहद और मंथन के बाद आखिरकार कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 41 प्रत्याशियों की तीन सूची जारी कर दी है। कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा में मौजूदा सभी 28 विधायकों पर विश्वास जताते हुए उनको दोबारा चुनाव मैदान में उतारा है।
वहीं, शुक्रवार को पार्टी में शामिल हुईं ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना से प्रत्याशी बनाया गया है। पिछले दिनों कांग्रेस में आए जजपा विधायक रामकरण काला को शाहाबाद और सरकार से समर्थन वापस लेने वाले निर्दलीय विधायक धर्मपाल गोंदर को नीलोखेड़ी से टिकट दिया गया है।
हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान खुद होडल से प्रत्याशी होंगे। शुक्रवार देर रात कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह सूची जारी की। कांग्रेस हाईकमान ने भाजपा में बगावत को देखते हुए सधे हुए तरीके से छोटी सूची जारी की है, ताकि पार्टी में शुरुआत में पार्टी में गुटबाजी और विरोध न हो।
इसलिए पहली दो सूची में 28 विधायकों को दोबारा उनके हलकों से प्रत्याशी बनाया गया था। किसी भी विधायक की सीट नहीं बदली गई है।
पहली सूची में ये 31 प्रत्याशी रहे
| विधानसभा सीट |
प्रत्याशी |
| कालका |
प्रदीप चाैधरी |
| नारायणगढ़ |
शैली चाैधरी |
| साढ़ाैरा (एससी) |
रेणू बाला |
| रादाैर |
बिशन लाल सैनी |
| लाडवा |
मेवा सिंह |
| शाहाबाद (एससी) |
राम करण काला |
| नीलोखेड़ी (एससी) |
धर्मपाल गोंदर |
| असंध |
शमशेर सिंह गोगी |
| समालखा |
धर्मसिंह छाैक्कर |
| खरखाैदा |
जयवीर सिंह |
| सोनीपत |
सुरेंद्र पंवार |
| गोहाना |
जगबीर सिंह मलिक |
| बरौदा |
इंदुराज नरवाल |
| जुलाना |
विनेश फोगाट |
| सफींदो |
सुभाष गंगोली |
| कलांवाली (एससी) |
शीशपाल केहरवाला |
| डबवाली |
अमित सिहाग |
| गढ़ी सांपला किलोई |
भूपेंद्र सिंह हुड्डा |
| रोहतक |
भारत भूषण बतरा |
| कलानाैर (एससी) |
शंकुतला खटक |
| बहादुरगढ़ |
राजेंद्र जून |
| बादली |
कुलदीप वत्स |
| झज्जर (एससी) |
गीता भुक्कल |
| बेरी |
रघुबीर कादियान |
| महेंद्रगढ़ |
राव दान सिंह |
| रेवाड़ी |
चिरंजीव राव |
| नूंह |
आफताब अहमद |
| फिरोजपुर झिरका |
मामन खान |
| पुन्हाना |
मो. इलियास |
| होडल (एससी) |
उदयभान |
| फरीदाबाद एनआईटी |
नीरज शर्मा |
इनका नाम देर रात किया घोषित
| इसराना (आरक्षित) |
बलबीर वाल्मीकि |