फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: 31 तक चिरायु-आयुष्मान कार्डधारकों का नहीं किया जाएगा इलाज, IMA की बैठक में चिकित्सकों ने लिया निर्णय

Sun, 17 Mar 2024 10:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

आईएमए की बैठक में चिकित्सकों ने निर्णय लिया है। रविवार इसको लेकर आईएमए हाउस में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन प्रधान डॉ. रविंद्र हुड्डा, सचिव डॉ. अर्जुन नरुला और बाकी अस्पताल आयुष्मान पैनल के संचालकों की बैठक हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के नेतृत्व में हरियाणा के सभी अस्पतालों ने मिलकर आयुष्मान और चिरायु कार्ड के तहत इलाज 31 मार्च 2024 तक स्थगित करने का निर्णय लिया है। आईएमए ने यह निर्णय मरीजों की सुरक्षा सुरक्षित करने के लिए किया है, क्योंकि वर्तमान परिस्थितियों में मरीज का सुरक्षित इलाज संभव नहीं है। 

विज्ञापन


यहां चर्चा के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया कि चिरायु योजना और एक्सटेंडेड आयुष्मान योजना को लागू करने का कोई औचित्य नहीं है। चिरायु-आयुष्मान कार्ड वाले मरीजों का 31 मार्च तक इलाज स्थगित रहेगा। आईएमए के आदेशों का सभी अस्पताल पालन करेंगे। इसको लेकर किसी अस्पताल पर कार्रवाई होती है तो सभी अस्पताल पैनल छोड़ने को तैयार रहेंगे। गंभीर मरीज आयुष्मान कार्ड धारक को सरकारी अस्पताल में करेंगे।

बैठक में डॉ. अरविंद दहिया, डॉ. आशीष गोयल, डॉ. भगत, डॉ. करन सिवाच, डॉ. सुनील, अनिल यादव, डॉ. रितु, डॉ. मुकेश राठी आदि मौजूद रहे।

यह मुख्य समस्याएं चिकित्सकों ने गिनाईं 

  • आयुष्मान भारत स्कीम में 2018 से अब तक कोई भी रेट में बढ़ोतरी नहीं की गई है।
  • अप्रूवल देने के बाद भी भुगतान में से 50 से 90% पैसा काट दिया जाता है, प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है।
  • भुगतान में लग रहा तीन से 6 महीने का वक्त, एमओयू के तहत 15 दिन में होना चाहिए भुगतान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें