फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ और गाजियाबाद के निकले आरोपी, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में युवक की हत्या और लूट के आरोपी। अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद और मुरादाबाद के ध्यानार्थ--
विज्ञापन

फ्लैग- मुर्दा मवेशी ठेकेदार के कारिंदे की हत्या और हड्डी लूट का खुलासा
हेडिंग- हापुड़ और गाजियाबाद के निकले आरोपी, तीन गिरफ्तार
- तीनों आरोपियों की कोर्ट में पेशी आज, अन्य की तलाश जारी
फोटो संख्या- अनुराग जी के पास से 107 नंबर
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सुनारिया चौक के पास मुर्दा मवेशी ठेकेदार के कारिंदे की हत्या और मरे हुए पशुओं की हड्डी लूट के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल गाजियाबाद और हापुड़ के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय गोरखपाल राणा ने बताया कि 29 जनवरी की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि अजीम उर्फ कालू को भिवानी चुंगी झुग्गी में मृत अवस्था में पीजीआई लाया गया था। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। अर्जुन उर्फ बंटी निवासी नानौता जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) की शिकायत के आधार पर हत्या, लूट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अर्जुन व अजीम उर्फ कालू भिवानी चुंगी के पास स्थित हड़वारे में काम करते थे तथा ड्रेन नंबर-8 सुनारिया चौक भिवानी चुंगी के पास बनी झुग्गी में रहते थे। 28/29 जनवरी की रात को करीब डेढ़ बजे पिकअप गाड़ी में से अज्ञात युवक झुग्गी में आए और लोहे की रॉड से अजीम व अर्जुन को मारने लगे। युवक अजीम व अर्जुन को पकड़कर हड़वारे में ले गए और मृत पशुओं की हड्डियों को लूट ले गए। युवक अजीम व अर्जुन को मोबाइल फोन भी छीनकर अपने साथ ले गए। झुग्गी में रहने वाले अन्य युवकों व ठेकेदार अजीम व अर्जुन को पीजीआईएमएस में इलाज के लिए लेकर आए, जहां पर डाक्टरों ने अजीम को मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवाजी कॉलोनी थाना निरीक्षक बलवंत सिंह के नेतृत्व में मामले की जांच की गई। जांच के दौरान 30 जनवरी को एसआई जयदीप के नेतृत्व में छापामारी करते हुए नौशाद व इंतजार निवासी नौती कॉलोनी, हापुड़ (उत्तरप्रदेश) व कुफरान निवासी कस्बा मुरादनगर रावली रोड, इन्द्रापुरी कॉलोनी, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया है। वारदात में शामिल अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं, जिन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें