फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हनी ने डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीता

विज्ञापन
:12सीटीके22-हनी। स्रोत:कोच
विज्ञापन
रोहतक। वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। कोच सुनील फोगाट ने बताया कि हनी ने डिस्कस थ्रो में एफ 37 कैटेगरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हनी ने इससे पहले एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है। कोच सुनील ने बताया कि सुनील ने जेवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीता और सुखचैन ने डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल व जेवलिन थ्रो में रजत पदक जीता। सभी खिलाड़ी जिले के राजीव गांधी स्टेडियम में अभ्यास करते हैं। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों की सराहना की व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी इन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। कोच अनूप सिंह, कोच मनदीप, कोच रवि अहलावत, कोच रविन व कोच सुरेंद्र ने भी विजेता खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

:12सीटीके22-हनी। स्रोत:कोच

:12सीटीके22-हनी। स्रोत:कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें