फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हर्षोल्लास से मनाया गुरुकुल उत्सव

Thu, 04 Apr 2024 10:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो 63..लोवा कलां ​​स्थित कन्या  गुरुकुल में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते विद्या​र्थी
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लोवा कलां स्थित कन्या गुरुकुल में वीरवार को मुख्य आचार्य का जन्मदिन वार्षिकोत्सव के रूप में मनाया गया। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय आर्य सभा बहादुरगढ़ की ओर से की गई। मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता डाॅ. पंकज जैन ने कार्यक्रम का शुभांरभ किया।
विज्ञापन

वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर बाबा रामदेव के गुरु आचार्य प्रद्युम्न व हरियाणा संस्कृत अकादमी के अध्यक्ष चितरंजन दयाल कौशल उपस्थित रहे। गोशाला के लिए अशोक मान, धर्म झाडौदा द्वारा एक नए शैड की नींव रखी गई। इस अवसर पर गुरुकुल की छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंच का संचालन आर्या अनु व आर्या प्रीति ने किया। समारोह में केन्द्रीय आर्य सभा बहादुरगढ़ की ओर से गुरुकुल के सहायतार्थ एकत्रित की गई लगभग चार लाख रुपये की राशि भेंट की गई। समारोह में मुख्य वक्ता डाॅ. जयेंद्र आचार्य व डा यतमायत्ति (प्रधान सार्वदेशिक वीरांगना दल ) रहे। इस मौके पर ब्रह्मजीत आर्य, कर्नल राजेन्द्र सहरावत, मास्टर सतपाल दहिया, मास्टर रामचंद्र रुहिल, धर्मसिंह, करतार सिंह, अशोक जून आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें