सरकार ने चुनाव आयोग से राम रहीम के आपात पैरोल को लेकर अनुमति मांगी थी। आयोग ने सोमवार को तीन शर्तों के आधार पर अनुमति दी थी। राम रहीम मतदान से पहले हरियाणा में नहीं रहेंगे। सोशल मीडिया पर संदेश जारी नहीं रहेंगे और राजनीति गतिविधियों में शामिल नहीं होगा।
विधानसभा चुनाव में मतदान से ठीक तीन दिन पहले बुधवार सुबह 6:34 मिनट पर राम रहीम सुनारिया जेल से बाहर आ गया। हनीप्रीत के साथ गाड़ी में राम रहीम यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
डीएसपी के नेतृत्व में रोहतक पुलिस की टीम राम रहीम को लेकर रवाना हुई। इस दौरान रोहतक जेल के आसपास काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सरकार ने चुनाव आयोग से राम रहीम के आपात पैरोल को लेकर अनुमति मांगी थी। आयोग ने सोमवार को तीन शर्तों के आधार पर अनुमति दी थी।
विज्ञापन
मंगलवार को दिनभर रामरहीम के जेल से बाहर आने के कयास लगाए जाते रहे, लेकिन देर रात तक मुख्यालय से अनुमति न आने के कारण राम रहीम को जेल से बाहर नहीं लाया जा सका था। मंगलवार देर रात मुख्यालय से जेल प्रशासन के पास लिखित आदेश पहुंचे, जिसके चलते राम रहीम को 20 दिन की आपात पैरोल पर भेजा गया है।
रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा प्रमुख राम रहीम को सातवीं बार 13 अगस्त को 21 दिनों की फरलो मिली थी। 5 सितंबर को पैरोल के बाद सुनारिया जेल लौट आया था। बताया जा रहा है कि राम रहीम अब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बाहर आना चाहता है। इसके लिए जेल विभाग के माध्यम से 20 दिन की आपात पैरोल मांगी थी।