फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पूर्व आयुक्त के खिलाफ की शिकायत पर निगम सचिव ने चीफ इंजीनियर से मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के पार्षद जसबीर सिंह लाडी ने पूर्व आयुक्त पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया था। इसे लेकर उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री के साथ प्रशासक को भी शिकायत भेजी थी। प्रशासन ने 19 सितंबर को निगम से जवाब मांगा था। अब निगम के सचिव की तरफ से यह पत्र चीफ इंजीनियर को भेजा गया है और आरोपों पर जवाब मांगा है। इस जवाब को ही प्रशासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

पार्षद जसबीर सिंह लाडी ने 22 अगस्त को पूर्व आयुक्त के खिलाफ शिकायत दी थी। इसके बाद उन्होंने सदन की बैठक में भी यह मुद्दा उठाया था और कहा था कि शहर के शौचालयों के नए नियम बनाने को लेकर जो एजेंडा आया है, उसमें उनके खिलाफ वर्ष 2022 में की गई एक शिकायत की कॉपी भी लगाई गई है। लाडी ने कहा कि ऐसा जानबूझकर उनकी छवि खराब करने के लिए किया गया। हालांकि, सदन के अंदर ही चीफ इंजीनियर एनपी शर्मा ने कहा था कि इसमें पूर्व आयुक्त का कोई रोल नहीं है। एजेंडा नीचे से बनकर आता है। किसी की कोई मंशा नहीं थी। इस बीच प्रशासन की तरफ से जसबीर लाडी के आरोपों पर जवाब मांगा गया। अब जाकर प्रशासन का वह पत्र नगर निगम के सचिव ने चीफ इंजीनियर को भेजी है और कहा है कि जल्द से जल्द इस पर जवाब दिया जाए, ताकि प्रशासन को उत्तर दिया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें