संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। संयुक्त पात्रता परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक अभ्यर्थियों को परिणाम डाउनलोड करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, जिन अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड याद था, वे आसानी से परिणाम डाउनलोड कर सके।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से ग्रुप सी की भर्ती के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) 2025 का परिणाम वीरवार को देर रात जारी किया गया।
सुबह सीईटी उम्मीदवार उठते ही परिणाम डाउनलोड करने में जुट गए। जिन अभ्यर्थियों को पासवर्ड याद नहीं था, उनको परिणाम डाउनलोड करने में परेशानी आई। पासवर्ड भूलने पर आयोग की वेबसाइट पर फॉरगेट पासवर्ड ऑप्शन से ओटीपी सत्यापन कर नया पासवर्ड बना सकते हैं।
सुबह 6 बजे उठकर पता लगा कि परिणाम आ गया है। वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर तो भर दिया लेकिन पासवर्ड भूल गई। फॉरगेट पासवर्ड करने पर मोबाइल नंबर व ई-मेल दोनों पर ओटीपी नहीं आया। दोपहर करीब 12 बजे ओटीपी आया और परिणाम डाउनलोड किया।
- खुशी, काठमंडी निवासी
सुबह 7 बजे उठने के बाद से ही पासवर्ड भूलने के कारण सुबह 11 बजे तक ओटीपी ही नहीं आया। फिर दोपहर 1 बजे ओटीपी आया तो परिणाम डाउनलोड कर पाए। परीक्षा में उत्तीर्ण हुई राहत मिली।
- नेहा, सुंडाना निवासी
-
फोटो: 08
सुबह उठकर नोटिफिकेशन देखने पर पता चला कि परिणाम आ गया है। परिणाम चेक किया लेकिन पासवर्ड याद नहीं था, तो फाॅरगेट किया, ओटीपी नहीं आया। फिर काफी देर तक अलग-अलग पासवर्ड डालने पर एक से परिणाम डाउनलोड हो गया।
- तुषार, चुलियाणा
12...दिल्ली रोड स्थित सीएससी में सीईटी का परिणाम चेक कराने पहुंचे अभ्यर्थी। संवाद