फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में एलिवेटेड रेलवे लाइन और सड़क को प्रदेश सरकार की हरी झंडी

Sun, 25 Oct 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में एलिवेटिड रेलवे लाइन और सड़क बनवाने के प्रस्ताव को प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है। फाइल केंद्र सरकार के पास भेज दी गई है। केंद्र से हरी झंडी मिलते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। यह बात रोहतक के विधायक मनीष ग्रोवर ने शनिवार को जिमखाना क्लब में हुए एक मिलन समारोह में कही। यह समारोह हरियाणा में भाजपा सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में हुआ। इसमें विभिन्न संस्थाओं एवं संगठनों के गणमान्य मौजूद रहे तो मुख्यमंत्री के विशेष कार्यकारी अधिकारी कैप्टन भूपेंद्र सिंह भी पहुंचे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विधायक मनीष ग्रोवर ने कहा कि रोहतक-गोहाना-पानीपत रेलवे लाइन ही शहर में जाम का मुख्य कारण है। इस लाइन को हटवाकर एलिवेटिड रेलवे लाइन बनवाई जाएगी तो शहर में एलिवेटिड सड़क भी बनवाई जाएगी। इन दोनों ही प्रोजेक्ट पर राज्य सरकार की मुहर लग चुकी है और केंद्र से मंजूरी मिलनी बाकी है। शहर के विकास का पूरा खाका तैयार कर लिया गया है और उसे अब केवल अमलीजामा पहनाना बाकी है। विधायक मनीष ग्रोवर और कैप्टन भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा में सरकार ने एक वर्ष के कार्यकाल में अनेक योजनाएं शुरू की हैं तो केंद्र सरकार के सहयोग से भी राज्य में कई योजनाएं लागू की गई हैं।

इस दौरान जिला अध्यक्ष रमेश भाटिया, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सुमन, प्रकाश आहुजा, राजेश सहगल, जोगेंद्र सैनी, शमशेर खरक, पवन आहुजा, मनोज मक्कड़, ओमप्रकाश बागड़ी, शेखर मिनोचा, पंकज छाबड़ा, सतीश रोहिल्ला, धीरज चावला, ईश्वर सिंघल, सन्नी हंस, राजबाला चहल, राजरानी शर्मा, कुलविंद्र सिक्का, रवि नागपाल, बंसी विज, रणवीर ढाका, सोमदेव शर्मा और मीनाक्षी नांदल मौजूद रहे।
विज्ञापन


शहर के विकास के लिए सुझाव मांगे
विधायक मनीष ग्रोवर ने लोगों से शहर के सौंदर्यीकरण, जन सुविधाओं के विस्तार और जनहित की अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए सुझाव मांगे हैं। सुझाव उनके कार्यालय में लिखित अथवा मौखिक रूप से दिए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास रहेगा कि रोहतक विधानसभा क्षेत्र में हर प्रकार की जन सुविधाएं उपलब्ध हों।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें