फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गोयल एकादश ने ग्लोबल एकादश को 9 विकेट से हराया

Wed, 03 Dec 2025 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। महाराजा अग्रसेन स्टेडियम रोहतक में खेले गए मैच में गोयल क्रिकेट क्लब एकादश ने ग्लोबल अकादमी एकादश को 9 विकेट से हरा दिया। मैच में हिमांक सहगल को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। हिमांक ने 69 रनों के साथ दो विकेट भी हासिल किए।
विज्ञापन

ग्लोबल एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 34 ओवर में सभी विकेट खोकर 149 रन बनाए। इसमें प्रतीक ने शानदार 84 रनों की पारी खेली। प्रवेश नरवाल ने 29 रनों का योगदान दिया। गोयल एकादश की ओर से हिमांशु, मयंक, अभिनव, अथर्व देव व हार्दिक ने दो-दो विकेट हासिल किया। गोयल एकादश की टीम ने 25.4 ओवर में एक विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। गोयल एकादश की ओर से ही हिमांक सहगल ने 69 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें