फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गोयल क्रिकेट क्लब ने लेट सुगनी देवी फाउंडेशन को दी शिकस्त

विज्ञापन
27 रोहतक के श्री हनुमंत क्रिकेट अकादमी ग्राउंड में दीपांशु को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित करते कोच
विज्ञापन
रोहतक। हनुमंत क्रिकेट अकादमी ग्राउंड में शनिवार को खेले गए गोयल विंटर क्रिकेट कप 2026 के लीग मुकाबले में गोयल क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लेट सुगनी देवी क्रिकेट फाउंडेशन क्लब को 5 विकेट से रौंद दिया। मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए दीपांशु भारद्वाज को मैन ऑफ द मैच मिला।
विज्ञापन

टॉस जीतकर गोयल क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लेट सुगनी देवी क्रिकेट फाउंडेशन ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। टीम की ओर से आदित्य मलिक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों पर नाबाद 61 रन बनाए। वहीं, नवीन ने 21 गेंदों पर 25 रन का योगदान दिया जबकि कार्तिक बराक ने 12 गेंदों पर 20 रन बनाए।
गोयल क्रिकेट क्लब की ओर से दीपांशु भारद्वाज ने 24 रन देकर 3 विकेट झटके। कप्तान अभिनव गुप्ता ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए जबकि श्री ने भी 2 विकेट हासिल किए। 153 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोयल क्रिकेट क्लब की टीम ने संयम और समझदारी के साथ बल्लेबाजी की। अर्जुन मोर ने 60 गेंदों पर 65 रन बनाकर जीत आसान कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें