रोहतक। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है। एडीजीपी वाई पूरण कुमार के परिवार को न्याय मिलना चाहिए। कांग्रेस पार्टी परिवार के साथ है। हुड्डा शुक्रवार को डी पार्क स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एडीजीपी स्तर के अधिकारी की ओर ऐसा कदम उठाने से कानून व्यवस्था की और पोल खुल गई है। मामले में चंडीगढ़ पुलिस प्रशासन ने अपने स्तर पर एसआईटी गठित की है। हुड्डा ने कहा कि प्रदेश सरकार की भी जिम्मेदारी है कि परिवार को न्याय दिलवाए।
उन्होंने कहा कि सरकार अपने स्तर पर पूरे मामले की जांच करवाए। पीड़ित परिवार की संतुष्टि होनी चाहिए। हुड्डा ने कहा कि कोई भी दोषी बचना नहीं चाहिए और निर्दोष फंसना नहीं चाहिए। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुभाष बतरा व पूर्व विधायक संतराम भी मौजूद रहे।