फोटो नंबर- 18नारनौल स्थित पुरानी अनाज मंडी में सरसों को बैग में भरते श्रमिक। संवाद
नारनौल। मंडियों में अब गेंहू की आवक में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मंगलवार को इस सीजन में सबसे ज्यादा गेंहू की सरकारी खरीद की गई। गेंहू की आवक अभी केवल अटेली मंडी में बनी हुई है। मंगलवार को करीब 1256 क्विंटल गेंहू की आवक हुई और आवक हुए सभी गेंहू की खरीद की गई।
अटेली में अब तक कुल 3185 क्विंटल गेंहू की खरीद की जा चुकी है लेकिन अभी तक गेंहू का उठान नहीं किया गया है। हालांकि गेंहू के उठान के लिए ट्रक अटेली की मंडी में पहुंच चुके हैं और संभावना है कि मंगलवार शाम से गेंहू का उठान शुरू हो जाएगा।
गेंहू का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये निर्धारित किया गया है और बाजार भाव इस समय 2400 से 2500 रुपये चल रहा है। बाजार भाव की तुलना में एमएसपी अधिक होने के कारण आगामी दिनों में गेंहू की आवक में और अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना बनी हुई है।
-
सरसों की आवक में हुई कमी
सरसों के बाजार भाव में कमी आई है लेकिन अभी भी एमएसपी की तुलना में बाजार भाव 300 रुपये अधिक बने हुए है जिस कारण सरकारी खरीद शून्य बनी हुई है और खुली मंडी में भी बहुत कम किसान सरसों बेचने के लिए आ रहे हैं क्योंकि किसानों को उम्मीद है कि आगामी दिनों में सरसों के भाव में अधिक बढ़ोतरी हो सकती है। मंगलवार को नारनौल में 40 व अटेली में 97 गेटपास जारी किए गए और नारनौल में 1100 क्विंटल व अटेली में 1800 क्विंटल सरसों की आवक हुई।
वर्जन
खरीद प्रक्रिया सुचारू बनी हुई है और अटेली में अब तक 3185 क्विंटल गेंहू की खरीद की जा चुकी है। मंगलवार शाम से गेंहू के उठान का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -
प्रवीण भारद्वाज, जिला प्रबंधक, हैफेड, नारनौल।