फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं से मजाक कर रही सरकार : बीरेंद्र सिंह

विज्ञापन
फोटो 02. रोहतक के महम के ऐतिहासिक चबूतरे पर दीप प्रज्वलित करते पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह। स्रोत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महम (रोहतक)। पूर्व सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा वीरवार को महम के ऐतिहासिक चबूतरे पर पहुंची। वहां पर दीप प्रज्वलित कर शहीदों को नमन किया गया। खाप सदस्यों सहित अन्य लोगों ने यात्रा में चल रहे नेताओं का स्वागत किया।
यात्रा के दौरान पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने महम क्षेत्र से अपने जुड़ाव का जिकर करते हुए कहा कि उनकी दादालाही जमीन इसी क्षेत्र में ही है। यात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बृजेंद्र सिंह के पिता चौ. बीरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार बेरोजगार युवाओं के साथ मजाक कर रही है। इस सरकार में किसान, मजदूर, व्यापारी, दुकानदार सभी परेशान हैं। यात्रा से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में स्थानीय विधायक बलराम दांगी का कहना है कि उसे किसी प्रकार का पता ही नहीं है। वे क्षेत्र में लोगों से मिलने-जुलने में व्यस्त हैं। पूर्व ब्लॉक समिति चेयरमैन अजीत खेड़ी ने बताया कि यात्रा का महम चौबीसी के चबूतरे व खेड़ी महम में फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया है। उनको 11 हजार की कीमत वाला सूत का पलंग भेंट किया गया है।
स्वागत करने वालों में महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत के सचिव रामफल राठी, महम तपा प्रधान महावीर गोयत, सतीश खेड़ी व अन्य लोग शामिल रहे।
फोटो 02 महम के ऐतिहासिक चबूतरे पर दीप प्रज्वलित करते पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें