रोहतक। आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने जेईई मेंस के परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता का परचम लहराया है। जनता कॉलोनी निवासी कक्षा 12वीं के गोपाल ने 99.1 परसेंटाइल प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।
प्राचार्य डॉ. अरुणा तनेजा ने बताया कि 12वीं के देवज्ञ ने 98.7, प्रियांश मल्होत्रा ने 97.7, पुष्कल ने 97.1, जय बत्रा ने 95.9, शबद ने 95.6, ईशु ने 94.6 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं।
वहीं रक्षित ने 94.3, दानिश ने 93.7, ध्रुवज ने 91.9, अदिति दुआ ने 91.0, इकजोत ने 85.13, निर्भय तोमर ने 82.7, विपुल ने 81.37 परसेंटाइल प्राप्त कर अगले चरण की ओर कदम बढ़ाए।
मॉडल एजुकेशन सोसाइटी के उपाध्यक्ष राम अवतार गुप्ता, सचिव राजेश कुमार सहगल ने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर शुभकामनाएं दी। प्राचार्य डॉ. अरुणा तनेजा ने सभी विद्यार्थियों को अगले चरण के लिए पूरी शिद्दत के साथ तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य ने ब्लॉक इंचार्ज डॉ. सुनील भारद्वाज की सराहना की। उन्होंने गणित और विज्ञान विभाग की प्रशंसा की जिनकी मेहनत से विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।