फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सीएसडी कैंटीन के पास गाड़ी में मिला सामान

Fri, 19 Jul 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। झज्जर मार्ग पर स्थित सीएसडी कैंटीन के बाहर एक गाड़ी में सामान मिलने की सूचना बेरी शहर चौकी पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सामान सहित गाड़ी को बेरी पुलिस चौकी लाया गया।
विज्ञापन

कैंटीन के बाहर गाड़ी मिलने के बाद कैंटीन के प्रबंधक को भी मौके पर बुलाया गया, लेकिन बुधवार को अवकाश होने के चलते गाड़ी की जांच नहीं हो पाई। गाड़ी में मिला बेरी कैंटीन का है या फिर कही और से लाया गया है। वीरवार को जब कैंटीन खुली तो टीम ने कैंटीन में रखे सामान की जांच की तो वहां सामान पूरा पाया गया। इसके बाद गाड़ी में मिले सामान के बारे में आबकारी निरीक्षक को सूचना दी गई।
आबकारी निरीक्षक विजय भाटिया के नेतृत्व में टीम बेरी पुलिस चौकी पहुंची। गाड़ी में मिले सामान की जांच की और कागजी कार्रवाई की गई। कैंटीन के बाहर मिले सामान को लेकर आबकारी निरीक्षक की तरफ से जुर्माना लगाया जाएगा। बेरी शहर चौकी प्रभारी सतवीर सिंह का कहना है कि कैंटीन के बाहर गाड़ी में सामान मिलने की सूचना मिली थी। कैंटीन में टीम ने चेक किया, लेकिन गाड़ी में मिला सामान बेरी कैंटीन का नहीं पाया गया। इसके बाद आबकारी निरीक्षक की सूचना दी गई। आबकारी निरीक्षक टीम बेरी शहर चौकी पहुंची और कागजी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें