फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आरसी क्लर्क ने किया जमाबंदी, फर्द का काम, नहीं हो पाई रजिस्ट्री

Fri, 19 Jul 2024 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले के कंप्यूटर ऑपरेटर पिछले चार दिन से मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। वीरवार को भी कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल जारी रही। वीरवार को प्रशासन की तरफ से जमाबंदी, फर्द के काम के लिए पटवारियों की जगह आरसी क्लर्क की ड्यूटी लगाई गई। सरल केंद्रों में केवल इंतकाल, जमाबंदी, फर्द निकालने के काम हो सके। इसके अलावा चार दिन से रजिस्ट्री, ड्राइविंग लाइसेंस, सीएम विंडो व अन्य सभी प्रमाण पत्रों के निकालने व आवेदन करने के काम नहीं हो रहे हैं। चार दिन में लगभग 15 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

सरल केंद्र व तहसील में लोग अपने काम कराने के लिए आ रहे हैं, लेकिन कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल के चलते उनके काम नहीं हो पा रहे हैं। लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है। झज्जर जिले की बात करें तो यहां पर प्रतिदिन 200 से 250 रजिस्ट्री होती है। इसके अलावा 2 हजार के लगभग इंतकाल, फर्द सहित अन्य प्रमाण पत्र निकालने का काम किया जाता है। लगभग 250 से 300 ड्राइविंग लाइसेंस व आरसी का काम होता है, लेकिन चार दिन से यह काम नहीं हो रहे हैं।
प्रदेशाध्यक्ष विजय ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में सभी डीआईटीएस का केंद्रीयकरण करके बजट का प्रावधान किया जाए, सभी कार्यरत कर्मचारियों के पद सृजित किए जाए, एचकेआरएनएल में भेजे गए सभी कर्मचारियों को वापस डीआईटीएस में शामिल किया जाए, समान काम, समान वेतन दिया जाए, 58 साल तक सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए, सरकार रेगुलाइजेशन एक्ट लाती है तो उसमें डीआईटीएस को शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें