फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी के सहायक मैनेजर से पिस्तौल के बल पर सोने की चेन, मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुअकबरपुर में रिकवरी व लोन की फाइल की वेरिफिकेशन के लिए जाते समय सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे पीएनबी की मोखरा शाखा के सहायक मैनेजर से लूट का मामला सामने आया है। वारदात को दो बाइक सवारों ने अंजाम दिया। बदमाशों ने सहायक मैनेजर की कनपटी पर पिस्तौल रख सोने की चेन, मोबाइल और बैग लूट लिया। बैग में करीब सात हजार की नकदी, बैंक की चाबी व अन्य जरूरी कागजात थे। इस दौरान विरोध करने पर आरोपियों ने मैनेजर को सिर में पिस्तौल का बट मार घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। वहीं सहायक बैंक मैनेजर को रोहतक के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन

सहायक बैंक मैनेजर सुमित ने बताया कि मोखरा निवासी अमित सोमवार सुबह करीब 11 बजे लोन लेने के लिए बैंक में आया था। कागजात चेक करने के बाद वरिष्ठ लोन अधिकारी के पास भेजा गया। इस दौरान कुछ कागजात अधूरे होने पर लोन से इनकार कर दिया। इस पर अमित तैश में आया गया और कागजात फाड़ कर चला दिया। शाम को असिस्टेंट मैनेजर सुमित अपने दोस्त के साथ बहुअकबरपुर जा रहा था। इसी दौरान दो बाइक सवारों ने उनकी स्कूटी को रुकवा लिया और सोने की चेन, मोबाइल व बैग लूट लिया। उन्होंने अमित पर शक जाहिर किया है। इस बारे में थाना प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि मंगलवार को ही उन्होंने कार्यभार संभाला है। सहायक बैंक मैनेजर से कैश व सोने की चेन छीने जाने का मामला संज्ञान में नहीं था। जांच अधिकारी से मामले में बातचीत की गई है। पीड़ित असिस्टेंट मैनेजर के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जल्द ही दोनों आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें