संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र आर्य व स्टाफ के साथ नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से स्वास्थ्य विभाग को नए भवन एवं भवन की मरम्मत के लिए दिए गए बजट की प्रतिदिन प्रोग्रेस रिपोर्ट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने भी अधिकारियों को इस संदर्भ में निर्देश जारी किए गए हैं।
नरेंद्र कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के स्थानीय नागरिक अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन भवन की प्रतिदिन प्रोग्रेस रिपोर्ट उपलब्ध करवाई जाए व नागरिकों के स्वास्थ्य के दृष्टिगत ड्यूटी रोस्टर प्रबंधन के भी पुख्ता प्रबंध किए जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
सरकार की ओर से नागरिकों को नागरिक अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। अधिकारी अस्पतालों में आने वाले नागरिकों को सभी स्वास्थ्य सुविधाओं का अविलंब लाभ प्रदान करें।