फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: सीएम के गांव निंदाना में शिक्षकों की कमी पर भड़की छात्राएं, स्कूल को जड़ा ताला, समर्थन में आए ग्रामीण

Tue, 27 Sep 2022 12:26 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, महम

सार

बारहवीं तक के स्कूल में 365 छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। पहले ही अंग्रेजी के अध्यापक की कमी चल रही थी, अब सरकार द्वारा तबादले करने के बाद चार अध्यापकों की कमी हो गई है।  
विज्ञापन
निंदाना गांव में स्कूल को ताला लगातीं छात्राएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मनोहरलाल के गांव निंदाना में छात्राओं ने सुबह साढे़ सात बजे स्कूल को ताला जड़ दिया और स्टाफ को भी अंदर जाने से रोक दिया। इस संघर्ष में ग्रामीणों ने भी छात्राओं का साथ दिया। छात्राओं ने बताया कि स्कूल में छात्राओं की अच्छी खासी संख्या होने के बावजूद अध्यापकों की कमी निरंतर बनी हुई है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बारहवीं तक के स्कूल में 365 छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। पहले ही अंग्रेजी के अध्यापक की कमी चल रही थी, अब सरकार द्वारा तबादले करने के बाद चार अध्यापकों की कमी हो गई है। उन्होंने कहा कि छठी से आठवीं तक विज्ञान व गणित का अध्यापक नहीं है। इसी तरह बड़ी कक्षाओं में भी अध्यापकों की कमी बनी हुई है। उनका आरोप है कि अधिकारियों को इस बारे में कई बार गुहार लगाई गई लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिलते रहे। थक हार कर आखिर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें