फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर की युवती की मौत का मामला: पुलिस का दावा लड़की ने की आत्महत्या; CCTV फुटेज मिली, परिजन बोले...

Sat, 10 Feb 2024 10:51 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक/सांपला

सार

झज्जर की युवती की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने दावा किया है कि लड़की आत्महत्या की है। मंगलवार को पुलिस को युवती का शव पांच टुकड़ों में बंटा मिला था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर की युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या नहीं की गई, बल्कि उसने आत्महत्या की है। पुलिस का दावा है कि जांच टीम को घटनास्थल के पास की सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमें मंगलवार शाम 6:46 बजे युवती हाथ में बैग लेकर रेलवे लाइन के बीचोंबीच चल रही है। उसने जींद की ओर मुंह कर रखा है। एक मिनट बाद ट्रेन आई और युवती का शव पांच टुकड़ों में बंट गया।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं युवती के परिजनों ने सवाल उठाए कि उनकी बेटी गांव से 20 किमी दूर रोहतक कैसे पहुंची। अगर उसे आत्महत्या करनी थी तो उनके घर के पास ही रेलवे लाइन है, वह यहां आत्महत्या कर लेती।

जीआरपी के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 9 बजे सूचना मिली कि सिंहपुरा गांव के पास डाउन लाइन पर शत-विक्षप्त हालत में 18 साल की युवती का शव पड़ा है। एएसआई राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव को आत्महत्या या हादसा मानकर शव पीजीआई के डेड हाउस में रखवा दिया। वहीं परिजन और ग्रामीणों का आरोप था कि दो युवकों ने पहले युवती का अपहरण किया, इसके बाद दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। शव को गांव से 20 किलोमीटर दूर रोहतक-जींद रेलवे लाइन पर सिंहपुरा के पास फेंक दिया। पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म व हत्या का मामला दर्ज किया था, लेकिन अब मामला आत्महत्या का निकला है।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रही टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर झज्जर जिले के गांव से 20 किलोमीटर दूर आकर युवती ने आत्महत्या क्यों की। उसे कौन लेकर आया। अगर वह आत्महत्या करना चाहती थी तो गांव के नजदीक ही रेलवे लाइन है। यह गुत्थी सुलझाने के लिए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

आत्महत्या के लिए मजबूर करने के दृष्टिकोण से भी चल रही जांच
जीआरपी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपी कह रहे हैं कि जिस समय हादसा हुआ, उस समय वह गांव में थे। इसकी लोकेशन पुलिस को सौंपी है। उन पर गलत आरोप लगाए गए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, साथ ही आत्महत्या के लिए मजबूर करने के दृष्टिकोण से भी केस की जांच की जा रही है।

जांच अधिकारी के अनुसार
डॉक्टरों के तीन सदस्यीय बोर्ड ने युवती के शव का पोस्टमार्टम किया था, जिसकी रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि नहीं की गई है। युवती ने आत्महत्या ही की है, इसके पुख्ता सबूत जांच टीम के हाथ लगे हैं। - इंस्पेक्टर शौचंद, प्रभारी थाना जीआरपी।

मामले को लेकर जीआरपी ने हमें कुछ नहीं बताया है। पूछने पर केवल इतना कहा है कि सीसीटीवी फुटेज एकत्रित कर रहे हैं। जल्द पूरे मामले से अवगत कराएंगे। - मृतका के परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें