फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य अस्पताल ने जीती कायाकल्प ट्राफी और 20 लाख रुपये

Thu, 17 Mar 2016 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
विज्ञापन
रोहतक सामान्य अस्पताल के प्रतिनिधियों को ट्राफी एवं प्रमाण पत्र भेंट करते स्वास्‍थ्य मंत्री जेपी नड्डा। - फोटो : file photo
विज्ञापन
रोहतक के सामान्य अस्पताल को चंडीगढ़ में यूनियन हेल्थ मिनिस्टर जेपी नाडा ने कायाकल्प ट्राफी के साथ प्रमाण पत्र और 20 लाख रुपये का सम्मान देकर भविष्य में बेहतर कार्य करने के लिए हौसला बढ़ाया है। अस्पताल को कायाकल्प करने के लिए प्रदेश में पंचकुला के बाद दूसरा स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक एवं ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि वर्ष 2015-16 में भारत सरकार के स्वच्छता अभियान के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में रोहतक सामान्य अस्पताल भी शामिल था। इसके लिए जांच टीम ने दौराकर हर पहलुओं की जांच की और रोहतक के सामान्य अस्पताल को चयनित किया है। रोहतक अस्पताल को जांच टीम ने 82 अंक दिए थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें