फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोजगार संबंधी साधन व प्रशस्त एप के बारे में जानकारी दी

विज्ञापन
30सीटीके14 माडल टाउन स्थित पीएमश्री शहीद कैप्टन दीपक शर्मा गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी विद
विज्ञापन
माॅडल टाउन स्थित पीएम श्री शहीद कैप्टन दीपक शर्मा गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में पढ़ रहे दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय जागरूकता शिविर का सोमवार को आयोजन किया गया। इसमें अभिभावकों, अध्यापक, आंगनबाड़ी वर्कर्स और एसएमसी सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य मीता कंसल ने की। कार्यक्रम में 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें रोजगार संबंधी साधन व प्रशस्त एप के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में दिव्यांगों के अभिभावकों को ज्यादा भागीदारी करनी चाहिए, ताकि सरकारी योजनाओ, रोजगार के साधनो, प्रशस्त एप व दिव्यांगता के सभी प्रकार की जानकारी मिल सके। रिसोर्स पर्सन के रूप में पिंकी शर्मा, आशा रानी, ज्योति व अजय ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर बिरेंद्र सिंह, रनवीर सिंह, रामकुवार, गीता सैनी और सुरेश उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें